फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   car accident on highway, two death

हाईवे पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवा व्यापारियों की मौत

Sat, 30 Apr 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
car accident on highway, two death
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) / बदायूं। दिल्ली से ऑर्डर बुक करके लौट रहे व्यापारियों की कार बृहस्पतिवार आधी रात हाईवे पर रबर फैक्टरी कॉलोनी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें बदायूं निवासी 32 वर्षीय रोहित सूरी की मौत हो गई। इसके अलावा बरेली के राजेंद्रनगर में रहने वाले 35 वर्षीय तरुण चड्डा और जबकि कार चालक राहुल गोस्वामी, व्यापारी मोहित अरोड़ा और अमित चड्डा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बरेली के राजेंद्रनगर में रहने वाले तरुण चड्डा अपने चचेरे भाई अमित चड्डा, जनकपुरी निवासी मोहित अरोड़ा और बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला के रोहित सूरी के साथ बृहस्पतिवार को कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए थे। उनके साथ बरेली के एकतानगर निवासी चालक राहुल गोस्वामी थे। काम निपटाने के बाद देर रात पांचों बरेली लौट रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे फतेहगंज पश्चिमी बाईपास से निकलने के बाद रबर फैक्टरी कॉलोनी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सभी को बरेली के निजी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तरुण चड्डा और रोहित सूरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक राहुल गोस्वामी, अमित चड्डा और मोहित अरोड़ा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है, यदि किसी वाहन ने टक्कर मारी होती तो कार आगे या पीछे से क्षतिग्रस्त होती, लेकिन कार साइड से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed