{"_id":"6739179ecf979fac3608ca94","slug":"captain-suspended-five-unruly-policemen-bareilly-news-c-4-bly1015-523114-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेलगाम पांच पुलिसकर्मी कप्तान ने किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेलगाम पांच पुलिसकर्मी कप्तान ने किए निलंबित
Sun, 17 Nov 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ड्यूटी से गैरहाजिर और बेलगाम पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन के अलावा थानों में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है।
मीरगंज थाने में तैनात रहे मुख्य आरक्षी साजिद हुसैन का स्थानांतरण थाना मीरगंज से रिजर्व पुलिस लाइन किया गया था। एक अगस्त को साजिद को थाने से रिलीव किया गया पर उसने लाइन में आमद ही नहीं कराई। लगातार गैरहाजिर रहने पर उसे निलंबित किया गया। पुलिस लाइन के ही मुख्य आरक्षी सुधीर कुमार को पुलिस लाइन की रात्रि गणना से अनुपस्थित होने, इसके बाद से लगातार गैरहाजिर रहने पर निलंबित किया गया। भुता थाने के आरक्षी अनुज कुमार को एक अक्तूबर से तीन दिन के आकस्मिक अवकाश पर रवाना किया गया था। अवकाश के बाद से अनुज ने वापसी ही नहीं की तो उस पर कार्रवाई की गई।
शेरगढ़ थाने में तैनात आरक्षी भागेश्वर सिंह 17 सितंबर से 15 दिवस के उपार्जित अवकाश पर थे। अवकाश समाप्त होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे। पुलिस लाइन के आरक्षी नीरज कुमार 10 सितंबर को रात आठ बजे रात्रि गणना में अनुपस्थित थे, तब से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।