{"_id":"904f68b2feae5ea7e23f9abea0ad2b79","slug":"cantor-control-the-bike-rundi-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कैंटर ने बाइक रौंदी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कैंटर ने बाइक रौंदी, दो की मौत
बरेली
Updated Wed, 25 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनका। सोमवार को दो बहनों की मौत के बाद मंगलवार को इसी क्षेत्र में हुए हादसे ने दो और परिवारों की खुशियां छीन लीं। बहगुल पुल के ढलान पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक रौंद दी। हादसे में ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई जो अपने बेटे के बुधवार को प्रस्तावित नामकरण संस्कार की दावत देने जा रहा था। हादसे में घायल उसके रिश्ते के दादा ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शाही क्षेत्र के गांव नारा फरीदापुर निवासी राजेश बाबू की पत्नी ने महीने भर पहले पुत्र को जन्म दिया था। पउत्र का नामकरण संस्कार 25 नवंबर को होना था। इसके लिए राजेश ने शानदार दावत का इंतजाम किया था। मंगलवार दोपहर ढाई बजे वो बाइक से न्यौते देने रिश्तेदारियों में जा रहा था। बाइक पर पीछे गांव के ही रिश्ते में दादा 50 वर्षीय बिहारीलाल बैठे थे। बहगुल पुल के ढलान पर राजेश की बाइक को मिर्जापुर चौराहे से आ रहे मोबिल आयल के ड्रम भरे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब कैंटर ढलान से शाही कस्बे के शार्टकट की तरफ तेजी से मुड़ा। बाइक के परखच्चे उड़ गए और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे बिहारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। शाही एसओ अमर सिंह ने दोनों को प्राइवेट वाहन से खिरका के पास स्थित निजी अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित करते हुए बिहारीलाल को बरेली रेफर कर दिया। शाम को बिहारीलाल ने भी दम तोड़ दिया। दो मौतों से परिवार में हाहाकार मच गया। परिवार के सभी सदस्य घर में ताले डालकर बरेली दौड़ गए।
इंसेट
पहले बेटे के नामकरण की खुशियां मातम में तब्दील
शाही। मंगलवार दोपहर तक जो घर पहले बेटे के जन्म की खुशियों से सराबोर था, वहीं हादसे में बच्चे के पिता राजेश समेत दो लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया। राजेश की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी सरोज ने महीने भर पहले बेटे को जन्म दिया था। बुधवार को नामकरण संस्कार की बड़ी दावत रखी थी, पूरा परिवार और परिचित जलसे की तैयारियों में जुटे थे। इसी सिलसिले में न्यौता बांटने गए राजेश ने गांव के ही रिश्ते के दादा बिहारीलाल को भी साथ ले लिया। तब किसे मालूम था कि दोनों कभी न लौटकर आने के लिए घर से निकले हैं? राजेश दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। बिहारीलाल बेऔलाद थे। 15 साल पहले उन्होंने सगी भाभी से शादी कर ली थी पर दंपति को कोई संतान नहीं हुई।
विज्ञापन
कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
रिठौरा। बड़े बाईपास पर बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गांव नरही नौउआ नगला की 65 वर्षीय कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में उनका 40 वर्षीय बेटा संजय गंगवार और 38 वर्षीय पुत्रवधू शकुन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसेे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया। कृष्णा देवी, अपने बेचे और बहू के साथ बाइक से शेरगढ़ के गांव लखीमपुर में अपने एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रही थीं।