फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cantonment bord

हेडक्वॉर्टर से आए पत्र ने कैंट बोर्ड में बढ़ा दी चुनावी सरगर्मी

Sat, 23 Nov 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
cantonment bord
बरेली। अगले साल फरवरी में प्रस्तावित कैंट बोर्ड सभासद चुनाव के बाबत पिछले दिनों नई वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। नई वोटर लिस्ट पर मचा घमासान अभी थमा नहीं है कि शुक्रवार को हेडक्वॉर्टर से आए एक पत्र ने कैंट बोर्ड में चुनावी सरगर्मिंयां बढ़ा दी हैं। पत्र में प्रस्तावित चुनाव के बाबत महिला और एससी वार्ड का विधिसम्मत चयन कर उसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। पत्र मिलने के साथ ही, कैंट बोर्ड के अफसरों ने चयन प्रक्रिया के बाबत कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साल 2019 शुरू होने के साथ ही अगले साल यानी 2020 में कैंट बोर्ड चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। संभावित प्रत्याशियों ने अंदरखाने बिसात बिछानी भी शुरू कर दी। लेकिन मामला नई वोटर लिस्ट को लेकर अटक गया। अफसरों ने विधि सम्मत नई वोटर लिस्ट तैयार करने का दावा किया तो वर्तमान सभासदों ने मनमुताबिक वोटर लिस्ट तैयार करने का आरोप अफसरों पर लगाते हुए रक्षा मंत्री से भी शिकायत करने पहुंचे। इसके साथ ही, महिला वार्ड को लेकर भी बहस का दौर शुरू हो गया। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कैंट के सात वार्डों में सर्वाधिक एससी जनसंख्या वार्ड तीन में है। इसलिए नियमानुसार यह वार्ड पहले से ही एससी तय हो चुका है और अगले साल होने वाले चुनाव में भी इस सीट से एससी प्रत्याशी ही दावेदार होगा। लेकिन महिला वार्ड को लेकर खींचतान चल रही है। वर्तमान में वार्ड संख्या एक और छह महिला हैं। लिहाजा इस वार्ड को छोड़कर अन्य वार्डों के बीच लॉटरी विधि से महिला वार्ड तय किया जाना है। हालांकि, मामले पर पहले से ही एक सभासद ने आपत्ति जता दी है। ऐसे में अफसरों को नियमानुसार महिला वार्ड चयन में खासी समस्या होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड में चुनाव के बारे में हेडक्वॉर्टर से महिला और एससी वार्ड संबंधी जानकारी मांगी गई है। कैंट एक्ट के तहत वार्डों का चयन कर जल्द ही हेडक्वॉर्टर को सूचित किया जाएगा। - पारसनाथ, प्रशासनिक अधिकारी, कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed