फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cant bord election

कैंट बोर्ड चुनाव : नामांकन आज

Tue, 09 Dec 2014 08:25 PM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Dec 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
cant bord election

कैंट बोर्ड के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। अब तक चुनाव लड़ने के इच्छुक करीब 60 लोगों ने नामांकन से पहले ही सिक्योरिटी जमा कर दी है। नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू होगी।

विज्ञापन

इस बार कैंट के प्रत्येक वार्ड में आठ से दस उम्मीदवार सामने आ सकते हैं। लोगों ने चुनाव में दावेदारी से पहले ही सिक्योरिटी जमा कराना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों में लगभग 60 लोगों ने सिक्योरिटी के तीन हजार रुपये जमा किये। बुधवार को भी सिक्योरिटी जमा होगी। अवर अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें प्रत्याशियों से फार्म भरवा कर जमा कर लिया जाएगा। इस प्रक्रिया के एक घंटे बाद शाम 5 बजे कैंट बोर्ड कार्यालय में प्रत्याशियों के नाम की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार 49 चुनाव चिह्न होंगे
इस बार कैंट बोर्ड चुनाव के लिए 49 चुनाव चिह्न होंगे। जो प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे। इसमें अलमारी, ईंट, ऊन, कप और प्लेट, कार, कंघा, कांच का गिलास, केतली, कैंची, कुर्सी, कुल्हाड़ी, केला, कैरम बोर्ड, कोट, गाजर, गैस का चूल्हा, गैस सिलेंडर, गुड़िया, गुब्बारा, घंटी, चापाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टार्च, टोकरी, टोप, डबल रोटी, डीजल पंप, डोली, ताला चाबी, नारियल, पतंग, पुल, फ्राक, बल्ला, कल्लेबाज, बस, बाल्टी, बिजली का खंभा, ब्रुश, बैगन ब्रीफकेस, ब्लैक बोर्ड, मोतियों की माला, मोमबत्तियां, लिफाफा, वायुयान और पेड़ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed