फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Candidates of Bareilly will try their hand at Agniveer army recruitment on 21

Bareilly News: अग्निवीर सेना भर्ती में 21 को दम आजमाएंगे बरेली के अभ्यर्थी

Tue, 04 Jul 2023 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Candidates of Bareilly will try their hand at Agniveer army recruitment on 21
बरेली। अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा (सीईई) में पास होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 जुलाई से शुरू होगी। 21 जुलाई को बरेली के अभ्यर्थी मैदान पर दम आजमाएंगे। सोमवार को सेना भर्ती कार्यालय ने इसका कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन

एआरओ कर्नल अमित परब के मुताबिक 20 जुलाई से राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ में अग्निवीरों का फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें अग्निवीर सैनिक जनरल ड्यूटी, अग्निवीर सैनिक क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर सैनिक ट्रेड्समैन, अग्निवीर सैनिक तकनीकी अभ्यर्थियों की रैली होगी। 15 दिन चलने वाली रैली में ऑनलाइन संपन्न हुई लिखित परीक्षा पास करने वाले 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 20 से 27 जुलाई तक आठ दिन में 12 जिलों के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। 28 और 29 को ट्रेडसमैन, टेक्नीशियन, क्लर्क के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अगले पांच दिन फिजिकल टेस्ट में पास हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। जिलावार निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों को रात एक बजे फतेहगढ़ (बरगदिया घाट) में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलालों की नहीं गलेगी दाल
कर्नल अमित ने अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति लेकर भर्ती स्थल पर पहुंचने को कहा है। साथ ही, दलालों के जाल में न फंसने, अनुचित साधनों का सहारा नहीं लेने को कहा है। भर्ती स्थल पर या आसपास किसी तरह की संदिग्ध स्थिति प्रतीत होने पर उचित कार्रवाई होगी। किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थियों को एआरओ बरेली से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed