फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   candidate caught in fraud in agniveer scheme

पाकिस्तानी कनेक्शन के शक में रिश्तेदार-परिचित भी रडार पर

Thu, 15 Sep 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:51 AM IST
सार

फर्जी दस्तावेज और बदले नाम के साथ अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए आगरा के अरुन खां का पाकिस्तान कनेक्शन होने की अभी पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन आर्मी इंटेलिजेंस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है।अरुन खां और दूसरा आरोपी फाल सिंह दोनों एक ही गांव के पड़ोसी और गहरे दोस्त हैं।

विज्ञापन
candidate caught in fraud in agniveer scheme

विस्तार

बरेली। फर्जी दस्तावेज और बदले नाम के साथ अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए आगरा के अरुन खां का पाकिस्तान कनेक्शन होने की अभी पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन आर्मी इंटेलिजेंस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है। उसके अकाउंट के साथ कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी बेहद गंभीरता से जांच की जा रही है। उसके रिश्तेदारों और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

अरुन खां और दूसरा आरोपी फाल सिंह दोनों एक ही गांव के पड़ोसी और गहरे दोस्त हैं। अरुन के पास से आर्मी इंटेलिजेंस ने अलग-अलग नाम के कई ऐसे प्रपत्र बरामद किए हैं जो उसका पाकिस्तान से कनेक्शन होने के शक की वजह हैं। दोनों आरोपियों के साथ आर्मी इंटेलिजेंस ने उनके रिश्तेदारों का भी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया है। अरुन खां के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अलग से एक टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन

शक की एक वजह यह भी है कि आरोपी अरुन खां मुस्लिम समुदाय का है और उसे यह भी पता है कि जाट रेजिमेंट में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भर्ती नहीं होती। इसके बावजूद उसने एक बार नहीं बल्कि दो बार बदले नामों से फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती होने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर आमिर खां, मार्कशीट पर अरुन
अरुन खां के पास से उसके हाईस्कूल के प्रपत्रों के साथ एडमिट कार्ड भी बरामद हुआ है। एडमिट कार्ड में उसके फोटो के साथ आमिर खां नाम लिखा हुआ है। स्कूल और परीक्षा केंद्र हाथरस का है। अंकपत्र अरुन के नाम से ही है लेकिन एडमिट कार्ड और अंक पत्र पर रोल नंबर भी अलग-अलग हैं।
बायोमेट्रिक में खुली पोल, पिछले साल भी फर्जी नाम से दी थी भर्ती परीक्षा
अरुन खां और फाल सिंह ने 2021 में भी भर्ती परीक्षा दी थी। तब भी उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए थे और बायोमेट्रिक भी कराया था। इस बार 12 सितंबर को शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों को शुरू से ही अरुन और फाल सिंह पर शक था। दोनों की बायोमेट्रिक जांच के दौरान उनकी पिछली साल दी भर्ती प्रक्रिया के प्रपत्र सामने आ गए तो इसकी पुष्टि हो गई। इसके बाद आर्मी इंटेलिजेंस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया।

आगरा में ही बनवाए थे फर्जी प्रमाण पत्र
आरोपियों ने पुलिस और इंटेलिजेंस को बताया है कि उन्होंने पैसे देकर आगरा से ही फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए थे। हालांकि पुलिस और इंटेलिजेंस ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले मास्टरमाइंड का नाम नहीं खोला है। आर्मी इंटेलिजेंस ने आगरा यूनिट को इसकी जानकारी दे दी है। जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed