{"_id":"68d1b4f9aff2ec407d024c45","slug":"cancellation-of-trains-will-force-7000-passengers-to-choose-other-options-bareilly-news-c-4-vns1074-731663-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेनों के निरस्तीकरण से सात हजार यात्रियों को चुनने होंगे दूसरे विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेनों के निरस्तीकरण से सात हजार यात्रियों को चुनने होंगे दूसरे विकल्प
Tue, 23 Sep 2025 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली से पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू की ओर जाने-आने वाली ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण सात हजार यात्रियों को दूसरा विकल्प चुनना होगा। वे विशेष गाड़ियों का भी सहारा ले सकते हैं। फिलहाल, रेलवे ने ट्रेनों के निरस्तीकरण के बाद यात्रियों का किराया लौटाना शुरू कर दिया है।
बरेली होकर पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली 28 ट्रेनों को 21 से 28 सितंबर तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। आठ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। साथ ही, एक से 14 अक्तूबर के बीच जम्मू जाने-आने वाली सात गाड़ियों को पूर्ण व चार को आंशिक निरस्त किया गया है। इसके पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया है। हालांकि, इस बीच रेलवे बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन 48 विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इनमें से कई गाड़ियों का संचालन भी शुरू हो गया है। नियमित गाड़ियों को निरस्त किए जाने के बाद इन दिनों विशेष गाड़ियों में टिकटों की बुकिंग तेज हो गई है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए जंक्शन पर पहले से तैयारी की गई है। काउंटर से आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को प्राथमिकता के साथ किराया रिफंड किया जा रहा है। ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन रिफंड शुरू कर दिया गया है। विशेष गाड़ियों में बुकिंग तेज हुई है। नियमित गाड़ियों को निरस्त किए जाने के कारण बाकी नियमित गाड़ियाें में ज्यादातर में नो रूम की स्थिति हो चुकी है।