फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Can not find bandmintin Pair like ponappa and gutta

बैंडमिंटन में नहीं मिल रही है  पोनप्पा और गुट्टा जैसी जोड़ी

Mon, 27 Mar 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 27 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Can not find bandmintin Pair like ponappa and gutta
Can not find bandmintin Pair like ponappa and gutta - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शटलर अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा जैसी महिला जोड़ी का कोई जोड़ नहीं। एक साथ प्रैक्टिस करने वाली जोड़ी ओलंपिक तक पहुंची, लेकिन बैडमिंटन में महिला जोड़ियों का जैसे अकाल दिख रहा है। पिछले दिनों बरेली में हुई पांच दिवसीय ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्राइजमनी टूर्नामेंट में 700 शटलर ने देश भर से भाग लिया। सौ से अधिक टीमें पुरुष युगल व मिश्रित युगल में बनीं। महिला युगल की जोड़ी सिर्फ 38 पर ही ठहर गई। 
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिन में 50 से अधिक मैच हुए। सबसे ज्यादा मुकाबले पुरुष एकल और महिला एकल में खेले गए। इसमें 500 से अधिक शटलरों ने भाग लिया। युगल मुकाबलाें के लिए पुुरुष युगल की टीमें अधिक रहीं। इसमें 155 टीमें आईं। वहीं मिश्रित युगल में 86 टीमों ने अपना पंजीकरण कराया। इनके मुकाबले महिला युगल की केवल 38 टीमें ही इसमें आईं। यूपी से जहां पुरुष युगल में 15, मिश्रित युगल में 10 टीमें शामिल हुईं, वहीं महिला युगल से सिर्फ  पांच टीमों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


बेस्ट जोड़ी चाहता है हर शटलर 
सहारनपुर की शटलर शालिनी चौधरी कहती हैं कि महिला युगल के लिए जोड़ी न बन पाने में सबसे ज्यादा दिक्कत खिलाड़ियों का एक ही जगह पर न रहना है। आज कोई यहां प्रैक्टिस कर रहा है तो दूसरा किसी और शहर में। ऐसे में नियमित जोड़ी नहीं बन पाती। अगर एकेडमी में हो तो आसानी रहती है। शटलर सारा नकवी कहती हैं कि हर प्लेयर चाहता है कि उसका पार्टनर भी खेलने में बेस्ट हो। ऐसे में जोड़ी बनाने में अधिकतर शटलर कतराते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में शटलर- 700
पुरुष एकल-        300
पुरुष युगल-         155
महिला एकल-        300
महिला युगल-        38
मिश्रित युगल-        85

बैडमिंटन में इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक शटलर आए, लेकिन महिला युगल की कमी रही। हर खिलाड़ी चाहता है कि उसका पार्टनर भी अच्छा खेलने वाला हो, जब खिलाड़ी नहीं मिल पाते तो सिंगल ही खेलते हैं। 
- अनिल मेहरोत्रा, सचिव, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed