{"_id":"28ed4aba96722ea8faae98fc1dcfb5a8","slug":"campus-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़, शोहदे को पब्लिक ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़, शोहदे को पब्लिक ने धुना
बरेली
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। कॉलेज से घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा से शोहदे ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। पकड़कर खींचने की कोशिश पर छात्रा मदद के लिए चिल्लाई तो मौके पर पहुंचे लोगों ने शोहदे को दौड़ाकर पकड़ लिया और धुनाई कर दी। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दोपहर को टिसुआ के एक इंटर कालेज में छुट्टी के बाद 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। गेट के सामने ही खड़े युवक ने छात्रा से छेड़ा। विरोध करने पर वह धमकाने लगा। वह छात्रा को खींचकर ले जाने लगा तो छात्रा और उसकी सहेलियों ने शोर मचा दिया। तुरंत ही आसपास खड़े लोगों ने शोहदे को पकड़ लिया। मौके पर ही पिटाई करने के बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने शोहदे को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उसने खुद को शाहजहांपुर जिले के पुवायां निवासी जयप्रकाश बताया। उसने बताया कि वह टिसुआ के पास एक ढाबे पर काम करता है। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। थोड़ी देर बाद छात्रा के पिता भी वहां आ गए। उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ संतोष यादव ने बताया कि फरीदपुर सीएचसी भेजकर आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, कल उसे जेल भेजेंगे। पुलिस ने कहा कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।