फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaigning ends, polling parties will reach the booths today

प्रचार थमा, बूथों पर आज पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 13 Feb 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Campaigning ends, polling parties will reach the booths today
बरेली। बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए दो सप्ताह से चल रहा प्र्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया। इसी के साथ प्रशासन ने फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस के सचल दलों को कड़ी निगरानी की जिम्मेदारी सौंप दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे, लेकिन अधिकतम चार लोगों के साथ मोहल्लों में जनसंपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि अब प्रचार वाहनों की अनुमति समाप्त हो गई है। अगर किसी वाहन पर किसी पार्टी अथवा संबंधित प्रत्याशी का चुनाव चिह्न चस्पा मिला, झंडा, बैनर, पोस्टर आदि मिले तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। निगरानी के लिए पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता को मास्क लगाकर आना होगा। जो मास्क लगाकर नहीं आएगा, उन्हें केंद्र पर मौजूद हेल्पडेस्क से मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक मतदाता को ग्लब्स भी दिए जाएंगे। जिसे उपयोग कर बायो मेडिकल वेस्ट डस्टबिन में डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मतदान से दो सौ मीटर के बाहर ही संबंधित प्रत्याशी को रहना होगा। जो सुरक्षा प्राप्त मतदाता हैं वह अपने साथ सुरक्षाकर्मी को मतदान केंद्र तक ला सकते हैं, लेकिन मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को बाहर ही रहना होगा। विधानसभा क्षेत्रवार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। अगर किसी व्यक्ति को मतदान संबंधी, मतदान केंद्र पर कोई दिक्कत है तो वह तत्काल सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed