फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign will be run to clean roads and dividers

Bareilly News: सड़कों व डिवाइडरों की साफ-सफाई के लिए चलेगा अभियान

Tue, 02 Dec 2025 03:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Campaign will be run to clean roads and dividers
बरेली। शहर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों के फुटपाथ और डिवाइडर के किनारे पर इकट्ठा हुई मिट्टी की साफ-सफाई के लिए 15 दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने इस संबंध में निर्देश देने के साथ ही सड़क मार्ग से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों की टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अविनाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के डिवाइडरों के किनारे काफी मिट्टी इकट्ठा हो जाती है। इसमें घास और पौधे उग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि शहर को जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों को स्वच्छ बनाया जाए।
विज्ञापन

यह जिम्मेदारी नगरीय निकाय, पंचायतीराज, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की है। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था करने, किनारे पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने, झूलते बिजली के तारों को सही करने के साथ ही अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए। कहा कि मार्गों पर लगी खराब स्ट्रीट लाइट्स को सही कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed