फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign to convert Bareilly College into a university will start again

Bareilly News: फिर शुरू होगा बरेली कॉलेज को विवि बनाने का अभियान

Tue, 30 Dec 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Campaign to convert Bareilly College into a university will start again
बरेली। बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग फिर जोर पकड़ रही है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि बरेली कॉलेज ऐतिहासिक महाविद्यालय है। इसे केंद्रीय विवि बनाने के लिए कर्मचारी धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। विधायक संजीव अग्रवाल ने यह मामला विधानसभा में भी उठाया था, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के आगे नहीं बढ़ सका। अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत को रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजा गया है। जितेंद्र ने बताया विश्वविद्यालय की ओर से यह कहकर मामले को टाला जा रहा है कि यह मामला शासन स्तर का है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में इस मांग को जनता के बीच ले जाया जाएगा और गांव-गांव घूमकर समर्थन हासिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed