फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign on the rickshaw, encroachment shop decorated while the team is leaving

Bareilly News: ठेंगे पर अभियान, टीम के जाते सजी अतिक्रमण की दुकान

Sun, 22 Dec 2024 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Campaign on the rickshaw, encroachment shop decorated while the team is leaving
बरेली। नावल्टी से घंटाघर तक नगर निगम की टीम ने शनिवार को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवया। साथ मौजूद पुलिस टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे। टीम से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई, पर अभियान जारी रहा। हालांकि, नगर निगम की टीम व पुलिस के जाते ही अतिक्रमणकारी अपनी जगह पर लौट आए। नावल्टी से घंटाघर तक दोबारा दुकानें सज गईं। पुलिस ने भी इसका संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे नगर निगम की प्रवर्तन टीम, ट्रैफिक व कोतवाली पुलिस के साथ नावल्टी पहुंची। वहां से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। टीम के आगे बढ़ने से पहले ही बाजार खाली होने लगा। जिला अस्पताल तक पहुंचने पर दुकानदार माल ले जाकर गोदाम में रख चुके थे। इसके बाद टीम ने सड़क पर मिले ठेले व गुमटियों को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया। सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएमओ के पत्र पर हुई कार्रवाई
अतिक्रमण निरीक्षक विवेक ने बताया कि सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने पत्र लिखकर बताया था कि जिला अस्पताल के सामने बने ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क पर फेरी वाले दुकानें लगा रहे हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। रोगियों को अस्पताल लाने वाली एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं। ऐसी स्थिति में गंभीर रोगियों की जान खतरे में पड़ सकती है। इसी पत्र का संज्ञान लेकर अभियान चलाया गया। इसकी सूचना सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को दे दी गई। पुलिस की जिम्मेदारी तय करने का अनुरोध किया गया है, ताकि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 वाहनों का किया चालान
अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पुल के नीचे खड़े 40 वाहनों के चालान काटे। कई वाहनों को उठवाकर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई को देखते हुए एक-एक करके दुकानदारों ने भी अपने वाहन पुल के नीचे से हटा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed