फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign launched to remove illegal encroachments from 226 drains of the city

Bareilly News: शहर के 226 नालों से अवैध कब्जे हटाने के लिए अभियान शुरू

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to remove illegal encroachments from 226 drains of the city
15 जून से पहले होनी है नालों की सफाई, अब चेते अधिकारी
विज्ञापन

बरेली। अतिक्रमण होते रहे और रोकने वाले अनदेखी करते रहे। अब जब बारिश सिर पर आई तो नालों से अतिक्रमण हटाने की याद आई। नगर निगम को 15 जून तक अवैध कब्जे हटवाने हैं। इसके लिए अभियान शुरू किया गया। खुद नगर आयुक्त इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बैठक करके उन्होंने प्रत्येक नाले को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के आदेश दिए।

शहर में छोटे-बड़े 226 नालों पर कहीं स्थायी तो कहीं अस्थायी अतिक्रमण है। इसमें तीस बड़े नाले हैं। इससे सफाई बाधित हो रही है। बारिश से पहले सभी नाले साफ होने हैं। इसलिए नगर निगम ने नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। जगतपुर में नाले से कब्जे हटाए गए। बुधवार को नगर निगम के स्वास्थ्य और निर्माण विभाग की टीम ने संयुक्त तौर पर सुबह दस बजे ही कालीबाड़ी पहुंच गई। अय्यूबखां चौराहे से लेकर श्यामगंज तक दुकानदारों को नालों से कब्जे हटाने के लिए कहा गया। कुछ स्थानों पर नालों से अतिक्रमण हटवाया गया। सिलसिला दोपहर बाद तक चला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानुप्रकाश ने बताया कि जिन दुकानदारों ने कब्जे नहीं हटाए हैं, उन पर कार्रवाई होगी। अभियान जारी रहेगा। 15 जून तक सभी नाले साफ होने है। इसलिए कब्जे हटाए जा रहे हैं। जो दोबारा कब्जा करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूला जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed