फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign launched to provide Vitamin A supplements to children

Bareilly News: बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का अभियान शुरू

Wed, 10 Jun 2026 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to provide Vitamin A supplements to children
स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे काे खुराक देतीं पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ. संतोष गु
लखीमपुर खीरी। बच्चों को रतौंधी, अंधापन और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्यारेपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने आराध्या (22 माह), लक्ष्मी (5 वर्ष) और एलिना (4 वर्ष) को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं तथा विकास के लिए बच्चों का स्वस्थ होना जरूरी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों में रतौंधी, अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, लंबे समय तक बीमारियां बने रहना और कुपोषण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बाल मृत्यु दर बढ़ने का खतरा भी रहता है। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. रवि सिंह, डॉ. अमितेश द्विवेदी, राहुल शाक्य, डॉ. शाहीन फातिमा, प्रियंका सिंह, रचना, रिमझिम और दीपक केवट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed