फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign in the air... Footpaths missing due to encroachment, roads also narrowed

Bareilly News: हवा में अभियान... अतिक्रमण से फुटपाथ लापता, सड़कें भी सिमटीं

Sun, 17 Nov 2024 03:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Campaign in the air... Footpaths missing due to encroachment, roads also narrowed
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान अब तक धरातल पर नहीं उतर सका है। प्रमुख बाजारों में फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। प्रमुख सड़कें भी सिमट गई हैं। निगम की कार्यकारिणी बैठक में फैसले के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। जहां से कब्जा हटवाया भी गया, वहां दोबारा अतिक्रमण हो गया। ऐसे कब्जेदारों पर एफआईआर भी नहीं कराई गई। ढाई माह से अफसर योजना बनाने में ही उलझे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर का व्यस्ततम बाजार कुतुबखाना है। नगर निगम ने दावा किया था कि दिवाली के बाद अभियान चलाकर वहां की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करा दिया जाएगा, लेकिन महादेव पुल के नीचे सड़क पर अब भी अतिक्रमण है। पैदल आने-जाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार अभियान चलने के बाद भी चौकी चौराहे पर फास्ट फूड के ठेले सजे रहते हैं। पार्किंग न होने के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। किला, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, सैलानी में भी कमोबेश यही स्थिति है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी की बैठक के बाद टीमें गठित हुई थीं, जो कागजों तक ही सीमित हैं। पदभार संभालने के बाद अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी राजवीर सिंह सड़क पर उतरे तक नहीं हैं। पुलिस की जिम्मेदारी भी तय नहीं हो सकी है। निगम की टीम सिर्फ आईजीआरएस पर होने वाली शिकायतों के निस्तारण तक सिमटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी शौचालय पर कब्जा
वार्ड एक बिहारीपुर में मुन्ना कबाड़ी ने सरकारी शौचालय पर कब्जा कर रखा है। हाल ही में निगम की टीम ने जब अभियान चलाया तो उनपर हमला तक हुआ। पार्षद के बेटे ने छिप कर खुद को बचाया, लेकिन शौचालय को अतिक्रमण मुक्त करवाकर उस पर ताला भी डाला गया। बाद में शौचालय पर फिर कब्जा हो गया। अब निगम की टीम भी वहां जाने से घबराती है। कार्यकारिणी की बैठक में महापौर व नगर आयुक्त ने आदेश दिए थे कि अतिक्रमण हटवाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। संवाद


--
अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में इसकी जिम्मेदारी भी तय की गई थी। शौचालय को अब तक कब्जामुक्त क्यों नहीं कराया गया? इसका संज्ञान भी लेंगे। जिम्मेदारों की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed