फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign conducted in the forest, leopard not seen

Bareilly News: जंगल में चला अभियान, नहीं दिखा तेंदुआ

Mon, 03 Mar 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Campaign conducted in the forest, leopard not seen
नवाबगंज फोटो 2मुडिया भीकमपुर गांव में तेदुआं को पकडने को सर्च अ​भियान चलाती वन विभाग की टीम व ग
नवाबगंज। मुड़िया भीकमपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद दूसरे दिन रविवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इससे गांव में दहशत का माहौल है। इस बीच वन टीम ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए जंगल की ओर अभी न जाने की अपील की है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुड़िया भीकमपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों को धर्मपाल के गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया था। इसको देख ग्रामीणों ने छुपकर फोटो खींचकर सूचना पीआरवी और वन विभाग को दे दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न तलाशने की कोशिश की। बाद में टीम ने ग्रामीणों के साथ गेहूं और गन्ने के खेतों में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग से बीट प्रभारी अकबर अली ने कहा कि ग्रामीण सतर्क रहें। यदि दोबारा कहीं भी तेंदुआ दिखे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आता है, तब तक जंगल की ओर ग्रामीण न जाए। यदि पशुओं और फसलों को देखने जाए तो झुंड बनाकर जाए। साथ में लाठी लेकर जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed