फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign ahead, decorated shop behind

Bareilly News: आगे-आगे अभियान, पीछे फिर सजी अतिक्रमण की दुकान

Thu, 23 May 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Campaign ahead, decorated shop behind
बरेली। शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि, जिन इलाकों में अतिक्रमण हटवाया गया, कुछ ही देर बाद वहां दोबारा दुकानें सजाकर सड़क को घेर लिया गया। वहीं इंद्रा मार्केट में नोकझोंक की स्थिति भी बनी। पुलिस फोर्स मौजूद नहीं होने से नगर निगम के कर्मचारी जूझते रहे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी ललतेश के साथ निकले दस्ते ने सिविल लाइंस से कुतुबखाना, श्यामगंज बाजार, सेटेलाइट व बड़ा बाजार में अभियान चलाया। सिविल लाइंस में सड़कों पर लगे कई काउंटर कब्जे में लिए। इसके बाद इंद्रा मार्केट, श्यामगंज, बड़ा बाजार और सेटेलाइट इलाके में टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान शहर में अफरातफरी का माहौल रहा। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद वहां की सड़कें चौड़ी दिखाई देने लगीं, पर कुछ ही देर बाद वहां फिर कब्जे हो गए।
विज्ञापन

इंद्रा मार्केट में नोकझोंक की स्थिति बनी तो पुलिसकर्मियों के न होने की वजह से टीम को बैकफुट पर आना पड़ा। नगर निगम में 14 मई को हुई बैठक के दौरान जाम व अतिक्रमण को लेकर पुलिस अधिकारियों से सहयोग मांगा गया था। इसकी सहमति भी दे दी गई थी, लेकिन सोमवार और बुधवार को फोर्स न होने की वजह से अभियान चलाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाशबीन बने रहे अफसर
अभियान के नेतृत्वकर्ता संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव एसी कार में बैठे तमाशबीन बने रहे। इंद्रा मार्केट में हंगामे की स्थिति बनी तो भी वह कार से नहीं उतरे। व्यवस्था बनाने के लिए भीषण गर्मी में कर्मचारी जूझते रहे। व्यापारियों के विरोध को भी कर्मचारियों ने अपने स्तर से संभाला। इसके बाद संयुक्त नगर आयुक्त वहां से लौट गए। श्यामगंज व सेटेलाइट इलाके में उन्होंने अभियान की स्थिति भी नहीं देखी।

टीम के जाते ही दोबारा अतिक्रमण हो गया। अतिक्रमण की वजह से कुतुबखाना पर जाम लगा रहता है। पुलिस की भी ड्यूटी नहीं लगाई जाती। एक दिन के अभियान से कुछ राहत मिली है। लगातार अभियान चलाया जाना जरूरी है। - सुरजीत सिंह, व्यापारी
अतिक्रमण होने की वजह से ग्राहक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं आते हैं। व्यापार मंडल अतिक्रमणकारियों का कभी साथ नहीं देता। उनको हटाना जरूरी है। जाम की समस्या से जनता भी परेशान हैं। - सुदेश अग्रवाल, महामंत्री, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल

हंगामे के दौरान अकेले मैंने ही मोर्चा संभाला था। दवा खाने के लिए थोड़ी देर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान फोटो खींचकर कुछ लोग हमारी टीम का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। फोटो को गलत तरीके से पेश किया गया है। अतिक्रमण अभियान किसी भी हाल में नहीं रुकेगा। मैं खुद हर जगह जाकर अतिक्रमण हटवाऊंगा। - मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त

अभियान के बाद भी अगर दोबारा अतिक्रमण हो रहा है तो उन्हें निश्चित तौर पर हटवाया जाएगा। पुलिस फोर्स की कमी के कारण परेशानी हो रही है, लेकिन शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed