फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Campaign against unauthorized vehicles in the division RTO officials camp in Pilibhit

Bareilly News: मंडल में अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान, आरटीओ के अधिकारियों का पीलीभीत में डेरा

Thu, 28 Aug 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Campaign against unauthorized vehicles in the division

RTO officials camp in Pilibhit
बरेली। मंडल में अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। आरटीओ के अधिकारियों ने पीलीभीत में डेरा डाल लिया है। यह कार्रवाई पीलीभीत में एक के बाद एक अनधिकृत वाहनों की शिकायतों पर शुरू हुआ है। अब एक-एक जिले में तमाम अधिकारी संयुक्त तौर पर कार्रवाई करेंगे। पीलीभीत के बाद बदायूं, शाहजहांपुर व बरेली में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि आरटीओ के तमाम अधिकारी पीलीभीत में मौजूद हैं, वहां संयुक्त तौर पर अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। बरेली जिले में भी 9.50 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा भी कई वाहन अनधिकृत तौर पर दौड़ रहे हैं। इनमें कई वाहन बाहरी क्षेत्रों से शहर में दाखिल हो रहे हैं, जो हादसो की वजह भी बनते हैं। इन वाहनों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। दरअसल अनाधिकृत वाहनों को लेकर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अलावा कई संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी। पीलीभीत में शनिवार तक टीम रहेगी। वहीं बरेली में शाहजहांपुर, पीलीभीत व बदायूं की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। आरटीओ प्रशासन ने बताया कि शनिवार के बाद दूसरे जिलों में भी अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed