फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sher Ali Jafri had joined BJP to build his own baraat ghar in Bareilly

Bareilly News: बरातघर बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुआ था शेर अली जाफरी, खुसरो सेना का किया था विलय

Thu, 12 Sep 2024 05:21 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 05:21 PM IST
सार

फर्जी डिग्री मामले में जेल भेजा गया शेर अली जाफरी खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज प्रांत का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बताता था। उसने तीन साल पहले ब्रज प्रांत के तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के सामने अपनी पार्टी खुसरो सेना का भाजपा में विलय किया था। 

विज्ञापन
Sher Ali Jafri had joined BJP to build his own baraat ghar in Bareilly
भाजपा नेता शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार हुआ शेर अली जाफरी राजनीतिक संरक्षण पाने के लिए मौके के हिसाब से कई दलों में शामिल हुआ। अभी तक वह खुद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज प्रांत का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बताता था। अब पार्टी ने उससे किनारा कर लिया है।

विज्ञापन


जाफरी ने शहर व भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। एक बार आईएमसी प्रत्याशी के तौर पर भी दांव आजमाया। बसपा सरकार में जाफरी ने पार्टी से जुड़कर अच्छा रसूख बनाया था। तब उसने पत्नी नूरजहां जाफरी को बसपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर मेयर का चुनाव भी लड़वाया, पर सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


जाफरी ने अपना अखबार भी निकाला था, जिसमें अधिकतर खबरें उसी की तारीफ में प्रकाशित होती थीं। घाटा हुआ तो छपाई बंद कर दी। जाफरी ने खुसरो सेना नाम से अलग पार्टी भी बनाई और वर्ष 2014 के चुनाव में उम्मीदवार उतारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा में किया था खुसरो सेना का विलय 
भाजपा सत्ता में आई तो जाफरी फिर भाजपा में आ गया। तीन साल पहले ब्रज प्रांत के तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के सामने उसने पीलीभीत में अपनी खुसरो सेना का भाजपा में विलय करने की घोषणा दी। तभी उसे अल्पसंख्यक मोर्चा में पद देने का निर्णय हुआ। 

भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक बीडीए के तत्कालीन वीसी ने वर्ष 2022 में उसका अवैध बरातघर बुलडोजर से ढहा दिया था। नेताओं को पता लगा कि उसी को बचाने के लिए जाफरी पार्टी में आया था तो उसे अभियान की जिम्मेदारी देनी बंद कर दी गई। 

बरातघर गिरने के बाद चर्चा थी कि जाफरी भाजपा का दामन छोड़ सकता है, लेकिन उसने वक्त की नजाकत समझते हुए इस्तीफा नहीं दिया। अभी तक उसी पद से पहचान बनाए रखी। भाजपा ब्रज प्रांत अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शेर अली जाफरी पर उनकी पार्टी या संगठन में कोई पद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed