फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Call for Maha Kumbh echoed in road show

Bareilly News: रोड शो में गूंजा महाकुंभ का बुलावा

Fri, 10 Jan 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Call for Maha Kumbh echoed in road show
बरेली। प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को रोड शो निकालकर शहरवासियों को प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। भगवान शिव, देवी पार्वती, भारत माता, गंगा, यमुना, सरस्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई बेटियां शिव के स्वरूप में दिखीं। देशभक्ति और शिवभक्ति का संदेश गूंजा। झांकियों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम प्रयागराज महाकुंभ-2025 के प्रचार-प्रसार और अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए त्रिवटीनाथ मंदिर से बैंडबाजे के साथ रोड शो निकाला गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमपी आर्य, डीएम रविंद्र कुमार एवं सीडीओ जगप्रवेश ने इसका शुभारंभ किया। रास्तेभर हर-हर महादेव, महाकुंभ चलो की गूंज होती रही।
विज्ञापन




इस दौरान विद्यार्थियों ने समुद्र मंथन की प्रस्तुति दी। साहू गोपीनाथ इंटर काॅलेज की छात्रा खुशी और राजकीय इंटर कॉलेज की शिवानी शिव के स्वरूप में आईं। इस्लामिया इंटर कॉलेज की छात्रा तमन्ना भारत माता के स्वरूप में दिखीं। बेटियों ने देशभक्ति के तरानों पर नृत्य किया। प्रेमनगर चौराहे से जनकपुरी, डीडीपुरम, एकतानगर होते हुए आदिनाथ चौराहे पर रोड शो समाप्त हुआ। यहां डमरू के संग फोटो खिंचवाने की होड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

जल जीवन मिशन और नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की टीम में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने का भी संदेश दिया गया। विभिन्न मंदिरों के साधु/महंत, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस की भागीदारी रही। विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed