फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cage installed after leopard spotted in Nawada forest

Bareilly News: नवादा के जंगल में तेंदुआ दिखने पर लगवाया पिंजरा

Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cage installed after leopard spotted in Nawada forest
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के नवादा इमामाबाद व मजरा डांडिया गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। वन विभाग ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर कॉम्बिंग अभियान चलाया और पिंजरा लगाया। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण महेश पाल ने बताया कि उन्होंने तेंदुआ देखा था, जहां पिछले दिन वन्यजीव का शिकार हुआ। ग्राम प्रधान कुलदीप गंगवार की सूचना पर पहुंची टीम के सामने ही तेंदुआ खेत से निकलकर ओझल हो गया। डिप्टी रेंजर आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल में कॉम्बिंग की, पर तेंदुआ नहीं मिला। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी। उन्हें समूह में लाठी-डंडा लेकर जाने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत सूचित करने को कहा। कुछ दिन पहले अमीर नगर में एक तेंदुआ पकड़ा गया था, अब यह नवादा के जंगलों में दिखा है।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed