फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cable cut in the middle of the night, Ramganga Vihar immersed in darkness

Bareilly News: आधी रात खोदाई में काटा केबल, अंधेरे में डूबा रामगंगा विहार

Mon, 07 Aug 2023 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cable cut in the middle of the night, Ramganga Vihar immersed in darkness
बरेली। हरुनगला सबस्टेशन से रामगंगा विहार की बिजली आपूर्ति शनिवार रात एक बजे ठप हो गई। इलाका अंधेरे में डूब गया। पता चला कि आधी रात सीवर लाइन की खोदाई के दौरान जल निगम ने हाईटेंशन लाइन का केबल दो स्थानों पर काट दिया। इसके लिए पहले से कोई शटडाउन नहीं लिया गया। न ही उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि रात में किसी समय आपूर्ति बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे तक बिजली ठप रही। इसमें जल निगम की निर्माण शाखा, कार्यदायी संस्था के कुछ अभियंताओं और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एक अवर अभियंता की मनमानी का खामियाजा आम जनता ने भुगता। रामगंगा विहार के 2500 से अधिक उपभोक्ता हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता रात में तीन बजे हरुनगला सबस्टेशन पहुंच गए। उस समय एसएसओ अकेले थे। अधिकारियों के फोन रिसीव नहीं हो रहे थे। उपभोक्ता सवाल कर रहे थे कि अचानक आपूर्ति क्यों बंद की गई? इसका जवाब उन्हें नहीं मिला। सिर्फ यही बताया गया कि फाॅल्ट होने से 33 केवी की लाइन ट्रिप कर गई है। एसएसओ अमर सिंह ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। उपभोक्ताओं का कहना था कि एडीओ का फोन कॉल रिसीव न होने की वजह से उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि कब तक आपूर्ति आएगी। इसीलिए वह यहां तक आना पड़ा।
विज्ञापन


वर्जन
जेई ने यही बताया है कि बिजली विभाग के अवर अभियंता से फोन पर बातचीत हुई। लाइनमैन मौके पर थे। उनसे बातचीत के बाद शटडाउन लिया गया था। केबल काटकर जोड़ा गया। विभाग से एनओसी भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीके वर्मा, सहायक अभियंता, जल निगम निर्माण शाखा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट
कोट-
कोई एनओसी नहीं ली गई थी। अगर पहले से अनुमति ली गई होती तो हम उपभोक्ताओं को अवगत करा देते कि बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे जनता को असुविधा हुई है। -गौरव शुक्ला, अधिशासी अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed