फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cabinet Minister Dharmpal Singh said Maulana Rashidi comment on Dimple Yadav is condemnable

UP: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- डिंपल पर मौलाना रशीदी की टिप्पणी निंदनीय, अखिलेश यादव की चुप्पी चिंतनीय

Sat, 02 Aug 2025 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 04:43 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी को शर्मनाक बताया। उन्होंने श्लोक सुनाते हुए कहा कि नारी का सम्मान होना चाहिए। नारी के जो रूप होते हैं, वह वंदनीय और पूज्यनीय हैं। उन्होंने कहा कि मौलानी साजिद रशीदी की टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है।

विज्ञापन
Cabinet Minister Dharmpal Singh said Maulana Rashidi comment on Dimple Yadav is condemnable
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार देर शाम सर्किट हाउस में सपा सुप्रीमो का नाम लेकर कहा कि वह मुस्लिम वोट लेने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह अपनी धर्मपत्नी के लिए मुंह नहीं खोल पा रहे हैं। नारी मां, बहन, पत्नी के रूप में होती है। नारी के सम्मान की अनदेखी कोई नहीं कर सकता। जिस तरह से मौलाना साजिद रशीदी ने सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी की है, वह बेहद अशोभनीय और निंदनीय है। इस मामले में सपा सु्प्रीमो की चुप्पी चिंतनीय है।

विज्ञापन


मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान संसद सत्र में विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाया। कहा कि विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं हैं। वह जनता को भ्रमित कर वोट लेना चाहता है। मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत-श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवती को चोर समझकर पीटा, हाथ जोड़कर बोली- प्लीज पहले पुलिस को बुलाओ...; भीड़ ने एक न सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को बताया छलनी
मंत्री ने कानून-व्यवस्था के मामले में सपा को छलनी बताया। कहा- सूप बोले तो बोले, पर छलनी को क्या हक? सपा सरकार में कानून था ही नहीं। गुंडई होती थी। जिसकी चाही जमीन कब्जा कर लिया। किसी की बहन-बेटी को बेइज्जत कर दिया। जहां जिसको चाहा, पीट दिया। आज सीएम योगी को दूसरे देशों में कानून का राज कायम करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। यही कारण है कि यूपी में सर्वाधिक पूंजी निवेश हुआ है। बरेली में तीन बड़ी फैक्टरियां लाए हैं। इसमें गंगा चीनी मिल, एक हजार करोड़ की डेयरी इंडस्ट्री और एथेनॉल संयंत्र शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed