Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By resigning, Alankar vented out his anger on Brahmin MP-MLA.

Bareilly News: इस्तीफा देकर अलंकार ने ब्राह्मण एमपी-एमएलए पर निकाली भड़ास

Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
By resigning, Alankar vented out his anger on Brahmin MP-MLA.
बरेली। सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने और निलंबन के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने ब्राह्मण एमपी-एमएलए पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के एमपी-एमएलए जनता की आवाज नहीं उठाते बल्कि कंपनी के सीईओ की तरह उनके आका जैसा कह रहे हैं, वैसा ही कर रहे हैं। इन्हें जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जो भी बात करेंगे, वह सिर्फ ब्राह्मण एमपी-एमएलए के लिए ही करेंगे। चूंकि, वह स्वयं ब्राह्मण हैं तो उनका सवाल उन्हीं लोगों से ही होगा। वह ब्राह्मण एमपी-एमएलए से कहना चाहते हैं कि वे लोग भी अपने पदों से तुरंत इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन

अलंकार ने दावा किया कि केंद्र-राज्य दोनों सरकारें आपस में विश्वास खो चुकी हैं, दोनों सरकारें अल्पमत में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ब्राह्मण विरोधी विचारधारा पर काम कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को लेकर भी काफी नाराजगी भरे शब्दों से कटाक्ष किया। अलंकार ने कहा कि कोई भी एमपी-एमएलए जनता की सुनवाई नहीं कर रहा है। सब हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग कुछ भी नहीं करेंगे। यहां पर न तो जनतंत्र बचा है, न ही गणतंत्र...सिर्फ भ्रमतंत्र है। अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा देश काॅरपोरेट कंपनी नहीं है कि लाभ लेकर निकल लें और समाज को लड़ते छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सवर्णों में यूजीसी और प्रयागराज की घटना को लेकर नाराजगी है। यूजीसी से केवल सवर्ण समाज के लोगों पर असर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed