फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By manipulating the date of birth of a teenage girl, she was made an adult and then got married.

Bareilly News: किशोरी की जन्मतिथि में हेरफेर कर बालिग बनाया, फिर कर ली शादी

Sat, 10 Jan 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
By manipulating the date of birth of a teenage girl, she was made an adult and then got married.
अब अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर रहे ससुरालवाले, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। नाबालिग लड़की की जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर आरोपी ने शादी कर ली। अब अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पति व ससुरालवाले उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनकपुरी निवासी लड़की ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव को बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर यश गुप्ता से हुई थी। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। इस दौरान यश ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो से यश उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की ने नाबालिग होने की बात कही। यश ने अपने बहनोई हिमांशु साहनी संग मिलकर लड़की के प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा कर जन्मतिथि में हेरफेर कर दी। इसके बाद शादी कर फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद यश उसे और अधिक ब्लैकमेल करने लगा। यश ने लड़की के परिजनों से कई बार रुपये लिए। शराब पीकर यश ने कई बार पिटाई कर दी। 28 नवंबर को यश की शराब पीने से तबीयत खराब हुई थी तो उसके बहनोई उसे साथ ले गए। यश के पिता से शिकायत की तो उसने भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। यश के पिता ने फर्जी शादी कराने की बात कहकर तलाक देने की बात कही। लड़की की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed