{"_id":"659e26e1c523e2e8ff042457","slug":"businessman-sitting-in-dubai-caught-the-thieves-who-broke-into-his-bareilly-house-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक का कमाल: दुबई में बैठे कारोबारी ने बरेली के घर में घुसे चोरों को पकड़वाया, रेकी कर करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक का कमाल: दुबई में बैठे कारोबारी ने बरेली के घर में घुसे चोरों को पकड़वाया, रेकी कर करते थे वारदात
Wed, 10 Jan 2024 10:41 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:41 AM IST
सार
बरेली के पॉश इलाके रामपुर गार्डन में मंगलवार को दिनदहाड़े दो चोर एक कोठी में घुस गए। कोठी मालिक दुबई में रहते हैं। सीसीटीवी की लाइव फुटेज के जरिए उन्होंने चोरों को देख लिया और पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसी ने पुलिस बुलाकर चोरों को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा तो रो पड़े चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तकनीक का इस्तेमाल अपराध रोकने में किस तरह कारगर है, इसकी बानगी मंगलवार शाम बरेली के रामपुर गार्डन में देखने को मिला। दुबई में बैठे कारोबारी ने सीसीटीवी की लाइव फुटेज देखी तो चौंक गए। उनकी बरेली स्थित कोठी में चोर घुस रहे थे। उन्होंने पड़ोसी को कॉल कर दी। पड़ोसी ने पुलिस बुलाकर चोरों को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
रामपुर गार्डन निवासी पीयूष परिवार सहित दुबई में रहते हैं। उनके बरेली स्थित आवास में ताला लगा है। पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे दो चोर दीवार फांद कर पीयूष के आवास में घुस गए। पीयूष ने अपने मोबाइल फोन पर चोरों की हरकत देख ली। उन्होंने तत्काल ही पड़ोसी सचिन को इसकी जानकारी दी। सचिन ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर दी। पीआरवी पास में ही थी। पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विधायक भी पहुंचे, सचिन की तत्परता को सराहा
कोतवाल डीके सिंह ने कोठी में ही पकड़े गए चोरों से पूछताछ की। पता लगा कि दोनों राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं। शहर में बेलन आदि सामान बेचने आए थे। दिन में रेकी के बाद शाम ढले चोरी करने घुस गए। दोनों की कई सीसीटीवी फुटेज भी मिल गईं।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को पकड़वाने वाले सचिन की सराहना की। साथ ही सभी ने तकनीक को भी सराहा, जिसकी बदौलत दुबई में बैठकर पीयूष ने अपने घर में घुसे चोरों को पकड़वाया।