फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Business remained affected throughout the month, now expected to rise by 25 percent

Bareilly News: माह भर प्रभावित रहा कारोबार, अब 25 फीसदी उछाल की आस

Fri, 12 Apr 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Business remained affected throughout the month, now expected to rise by 25 percent
बरेली। नवरात्र की शुरुआत के साथ ही मांगलिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, 18 अप्रैल से वैवाहिक आयोजन भी शुरू होंगे। इसलिए वाहन व सराफा बाजार में रौनक लौटने लगी है। 25 फीसदी उछाल का अनुमान है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक 12 मार्च के बाद खरमास लग गया था। साथ ही, इबादत का पाक माह रमजान भी शुरू हो गया था। इसके चलते कारोबार में गिरावट दर्ज हुई। रोजेदार बाजार में सिर्फ जरूरत के सामानों की खरीदारी तक सीमित रहे। खरमास में खरीदारी शुभ न होने की मान्यता के चलते हिंदू समाज भी जरूरी चीजों की खरीद तक ही सीमित रहे। इससे वाहन, सराफा कारोबारियों के पास खासतौर पर ग्राहकों की आवाजाही सीमित रहे। कुछ लोग जो पहुंचे भी तो महज कोटेशन लेकर या दाम पता करके लौटते रहे।
विज्ञापन

इधर, नवरात्र की शुरुआत और चांद रात के साथ ईद भी आ गई। ऐसे में वाहन, सराफा दोनों ही शोरूम पर ग्राहकों की कतारें लगने लगी हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक बाजार में हलचल बढ़ गई है। अक्षय तृतीया तक अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया वाहनों की हो रही एडवांस बुकिंग
कार कारोबारी सचिन भसीन के मुताबिक करीब माह भर कारोबार प्रभावित रहने के बाद अब बीते तीन दिन से शोरूम पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। चार पहिया वाहनों की ज्यादातर एडवांस बुकिंग हो रही है। लोग नवरात्र के आखिरी दिन या फिर सहालग में जिस दिन आयोजन है, उसके एक दिन पहले डिलीवरी की मांग कर रहे हैं। 10 से 20 लाख रुपये तक रेंज वाली कारों की मांग ज्यादा है।


स्टैंडर्ड समेत इलेक्टि्रक वाहनों की मांग बढ़ी
बाइक विक्रेता निमित ने बताया कि अब बाइकों की बुकिंग और डिलीवरी बीते दिनों के सापेक्ष 20 फीसदी बढ़ गई है। एक से दो लाख रुपये तक की बाइक की मांग ज्यादा है। स्टैंडर्ड रेंज में एक लाख से कम कीमत की बाइक की भी सेल अच्छी है। इलेक्टि्रक बाइक विक्रेता अंकुर ने भी अच्छे कारोबार की बात कही है।



चमकने लगे हैं सराफा कारोबारियों के चेहरे
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक सहालग के चलते सराफा दुकानों समेत बड़े प्रतिष्ठानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं।इधर, सोने के दामों में दर्ज उछाल से बिक्री पर असर पड़ा है, लेकिन विवाह के लिए खरीदारी भी जरूरी है। इसलिए बजट के अनुसार मनमुताबिक डिजाइन के वजन में लोग कटौती करा रहे हैं। अक्षय तृतीया पर बेहतर कारोबार की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed