{"_id":"5d2b8a878ebc3e6c9736110b","slug":"business-bareilly-news-bly3686114148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी एजेंसी पर लूट से एसोसिएशन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी एजेंसी पर लूट से एसोसिएशन नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एलपीजी एसोसिएशन ने क्योलड़िया स्थित गैस एजेंसी पर हुई लूट पर तीखी नाराजगी जताई है। एक बैठक में वक्ताओं ने लुटेरों को जल्द पकड़ने और ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में एसएसपी से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
रविवार शाम एलपीजी एसोसिएशन ने डीलर बैठक आयोजित कर बढ़ती लूट की घटनाओं पर रोष जताया। कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष रंजना सोलंकी और सचिव आरके गुप्ता ने कहा कि गैस एजेंसियों पर होने वाली घटनाओं से कारोबारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि शनिवार दिन में क्योलड़िया (नवाबगंज) स्थित केहरी गैस एजेंसी पर लूट हो गई। अभी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई है। सुधीर गोयल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन एजेंसियाें पर सुरक्षा सुनिश्चित करे।