फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bushes growing on buildings, cracks in roofs, maintenance in correspondence

Bareilly News: भवनों पर उगीं झाड़ियां, छतों में दरार, पत्राचार में रखरखाव

Mon, 30 Oct 2023 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bushes growing on buildings, cracks in roofs, maintenance in correspondence
बरेली। बरेली कॉलेज में विद्यार्थी सिर्फ कक्षाओं में बैठकर ही पढ़ाई नहीं करते हैं, बल्कि यहां की इमारतें भी उन्हें बहुत कुछ सिखाती हैं, लेकिन यहां की लाल रंग की ऐतिहासिक इमारत धीरे-धीरे अपनी रंगत खो रही है। इसकी दीवारों पर उगे पौधे पेड़ बनते जा रहे हैं। छतों में दरार पड़ चुकी हैं। दरवाजों में दीमक लग रही है। जिम्मेदारों के बीच समन्वय का अभाव है और मरम्मत को लेकर एक-दूसरे पर कागजी वार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में अधिकतर भवनों की छतें खराब हो चुकी हैं। दूर से ही झाड़ियां नजर आती हैं। बारिश के दिनों में इनसे पानी टपकता है। रखरखाव के अभाव में ऑडिटोरियम भी काफी समय से बंद पड़ा है। छात्रावास की हालत भी दयनीय है। दरअसल कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति ने 12 अगस्त को पत्र जारी कर पर्यावरण विभाग के प्रभारी डॉ. एपी सिंह को रखरखाव के लिए भवन प्रभारी नामित किया था। इसमें डॉ. एपी सिंह को दायित्व संभालते हुए जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद क्रीड़ा सचिव विवेक डागर ने पत्र लिखकर जिमनेजियम के पांच कमरों के खराब हो चुके दरवाजों को बदलवाकर लोहे के दरवाजे लगाने के लिए कहा गया था। इसको लेकर डॉ. एपी सिंंह ने लोहे के दरवाजे लगवाने के लिए एस्टीमेट बनवा लिया। इसे प्राचार्य के माध्यम से प्रबंध समिति को अग्रसारित करना था। आरोप है कि प्राचार्य ने कहा कि आपको प्रबंध समिति ने तैनात किया है। आप खुद ही समिति को एस्टीमेट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 10 अक्तूबर को कॉलेज के भवनों की साफ-सफाई को लेकर प्राचार्य से अनुमति मांगी गई थी। डॉ. एपी सिंह का कहना है कि प्राचार्य ही कॉलेज के कस्टोडियन हैं। उन्हें ही एस्टीमेट प्रबंधन समिति को भेजना चाहिए। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि सामान्य तौर पर प्राचार्य किसी जिम्मेदारी का आवंटन करते हैं। कॉलेज के रखरखाव को लेकर प्रबंध समिति ने डॉ. एपी सिंह को पत्र जारी किया है। ऐसे में प्रबंध समिति से ही उन्हें संवाद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed