फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buses and trains are insufficient, causing traffic jams at various places in the city.

Bareilly News: बसें-ट्रेनें नाकाफी, शहर में जगह-जगह जाम

Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Buses and trains are insufficient, causing traffic jams at various places in the city.
बरेली। अग्निवीर भर्ती रैली के बीच शनिवार को दरोगा भर्ती परीक्षा भी शुरू होने से व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। रोडवेज की 150 अतिरिक्त बसें, बिजनौर-बरेली और लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच परीक्षा विशेष ट्रेनें और अप-डाउन 10 गाड़ियों में लगाए गए एक-एक अतिरिक्त कोच भी नाकाफी साबित हुए। अभ्यर्थियों के बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। शहर में जगह-जगह जाम भी लगा। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए भी शनिवार रात से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के 19 केंद्रों पर दो पालियों में दरोगा भर्ती परीक्षा हुई। पहली पाली में दोपहर 12 और दूसरी में शाम पांच बजे परीक्षा छूटने के बाद शहर की सड़कों पर जाम लगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात सामान्य कराने के लिए जूझते रहे। पिकेट भी दौड़ती दिखीं। सेटेलाइट व पुराना बस अड्डा, जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों पर देर रात तक परीक्षार्थियों का दबाव रहा।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद घर वापसी की जल्दबाजी में अभ्यर्थियों ने नियमित गाड़ियों के आरक्षित कोचों पर भी कब्जा कर दिया। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एहतियात के दौर पर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ सिविल पुलिस को भी तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम न आए भीड़ नियंत्रण के उपाय
रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। इसके बाद भी परीक्षा छूटने के बाद इन स्थानों पर आपाधापी की स्थिति बनी रही। जंक्शन पर हालात काबू करने में जीआरपी को भी मशक्कत करनी पड़ी। प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर ज्यादा भीड़ रही। इधर, सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे के आसपास भी भीड़ के कारण जाम लगा रहा।
शेल्टर होम बदहाल, बस अड्डों व स्टेशनों पर गुजार रहे रात
अग्निवीर भर्ती रैली और दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए शहर में 11 शेल्टर होम बनाए गए हैं। इनमें चौपुला, सेटेलाइट बस अड्डा और पुराना रोडवेज अड्डा के अस्थायी शेल्टर होम बदहाल हैं। बिजली-पानी तक की व्यवस्था नहीं है। आसपास गंदगी है। ऐसे में ज्यादातर अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रात बिताने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

रिठौरा में भी जूझे राहगीर

रिठौरा। दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में शनिवार को उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 2025 हुई। परीक्षा छूटने के बाद सड़क पर आधा घंटा जाम लगा। इससे राहगीर और परीक्षार्थी परेशान हुए। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने टीम के साथ मौके पर जाकर यातायात सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed