फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus collides with auto, one dead

ऑटो में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 19 Jan 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with auto, one dead
बिथरी चैनपुर। नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्टनगर के पास बस की टक्कर से ऑटो में बैठे 40 वर्षीय हरेंद्र उर्फ हैरी की मौत हो गई। वहीं, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक निजी कंपनी की बस अपने स्टाफ को लेकर बरेली से फरीदपुर की तरफ जा रही थी। नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्टनगर के सामने बस ने फरीदपुर की ओर से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। लोगों ने उसे सीधा करके उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में ऑटो में बैठे शाहजहांपुर में खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज निवासी हरेंद्र उर्फ हैरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रामपुर में बिलासपुर निवासी बलदेव सिंह और आंवला निवासी अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित सिंह इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है लेकिन उनके ड्राइवर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed