{"_id":"6663a1c4208be1ac110d54d4","slug":"bunty-babli-robbed-the-e-rickshaw-by-intoxicating-the-driver-with-cold-drink-bareilly-news-c-4-bly1015-416171-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंटी बबली ने चालक को कोल्डड्रिंक में नशा देकर ई-रिक्शा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंटी बबली ने चालक को कोल्डड्रिंक में नशा देकर ई-रिक्शा लूटा
विज्ञापन
बरेली। सवारी बनकर ई-रिक्शा बुक कराने वाले बंटी-बबली ने कोल्डड्रिंक में नशा देकर चालक को लूट लिया। पुलिस ने हाइवे के पास खाई में पड़े ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र के ब्राह्मपुर निवासी 32 वर्षीय आसिफ की पत्नी शाहिदा खान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पति ई-रिक्शा लेकर घर से गए थे। रोडवेज बस स्टैंड से एक महिला और एक पुरुष ने उनसे फरीदपुर आने और जाने की बात कहकर 700 रुपये में बुकिंग की। नरियावल के पास दुकान पर जाने की बात कहकर दोनों ने ई-रिक्शा रुकवाया, फिर वहां से एक कोल्डड्रिंक खरीदी।
कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ देकर चालक को पिला दी। कुछ ही देर बाद आसिफ की हालत बिगड़ी तो फरीदपुर हाईवे पर फ्यूचर कॉलेज के पास खाई में उसे फेंककर फरार हो गए। दोनों ने आसिफ की जेब में रखे एक हजार रुपये, मोबाइल फोन निकाल लिए। ई-रिक्शा भी साथ ले गए। हाईवे के पास गश्त कर रही पुलिस को इसकी सूचना राहगीरों ने दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है। ब्यूरो