फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bunch cable blew three times, power supply remained disrupted for 30 hours

Bareilly News: तीन बार फुंकी बंच केबल, 30 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 15 Jun 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bunch cable blew three times, power supply remained disrupted for 30 hours
नवाबगंज। शुक्रवार को कस्बे में पूरे दिन बंच केबल डालने का काम जारी रहा, लेकिन तीन बार इसके फुंकने से 30 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सारी रात उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच रात करवटें बदल-बदल कर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ठेकेदार ने जेपीएन इंटर कॉलेज से आरिफ के घर तक नई बंच केबल डालने का काम शुरू कराया, जो शाम तक चलता रहा। इस दौरान नई बस्ती पश्चिमी, गांधी टोला, चौपला आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। शाम को जैसे ही आपूर्ति शुरू की गई तो डाली गई इस केबल में भी आग लग गई और आपूर्ति फिर ठप हो गई। यह घटनाक्रम एक बार नहीं, तीन बार हुआ और आखिर में बिजली कर्मी अपने घर चले गए।
विज्ञापन

तहसील चौराहे पर रात करीब 11 बजे तक केशव गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, सूर्य प्रकाश राठौर, राजकुमार वर्मा, कोटेदार खुर्शीद अहमद अंसारी, नसीर अहमद सहित दर्जनों उपभोक्ता जमे रहे। शनिवार को केबल बदले जाने के बाद सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति चालू हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी कुछ देर बंद हो सकती है आपूर्ति : लाइन पर लोड अधिक होने की वजह से आपूर्ति रोक-रोक कर की गई, जिस पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बंच केबल डालने का काम चल रहा है। बंच केबल में आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। रविवार को बंच केबल डालने का काम कराया जाएगा। इसमें विद्युत आपूर्ति बाधित रह सकती है।
--
छह घंटे बंद रहेगा बिलपुर फीडर
फतेहगंज पूर्वी। रविवार को फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र से बिलपुर फीडर को जाने वाली 11 हजार हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार बदले जाएंगे। इसके कारण नई कॉलोनी, अत्तूनगला, बिलपुर, लेखपाल कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। अवर अभियंता फतेहगंज पूर्वी राम सिंह ने बताया कि बिलपुर फीडर की 11 हजार लाइन के तार जर्जर हो गए हैं, जिनमें आए दिन फॉल्ट हो जाता है। इसको बदलने का कार्य रविवार को किया जाएगा। संवाद

24 घंटे में से आठ घंटे ही मिल रही बिजली: फरीदपुर। विद्युत निगम की लापरवाही से फरीदपुर कस्बे व देहात क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे में कुल आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इधर, विद्युत निगम के फरीदपुर के जेई वीरू सिंह ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण फाॅल्ट हो रहे है, जिन्हें तत्काल ठीक कराया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed