फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bully accused of gambling beats up a young man in Bareilly

Bareilly: जुआ कराते दबंग का बनाया वीडियो तो कर दी युवक की पिटाई, फायरिंग करने का भी आरोप

Wed, 13 Sep 2023 04:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 04:28 PM IST
सार

आशुतोष सिटी निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने उनसे रुपये उधार लिए थे। जब वह मांगने गए तो आरोपी जुआ कराते मिला। उन्होंने वीडियो बना लिया। इससे बौखलाए आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
bully accused of gambling beats up a young man in Bareilly
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उधारी न देने पर एक युवक ने दबंग की जुआ कराते वीडियो बना लिया। डिलीट न करने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पिटाई से युवक घायल हो गया। पीड़ित युवक ने थाना बारादरी पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


आशुतोष सिटी निवासी नितिन गुप्ता ने बताया कि उनके भतीजे सचिन ने एक व्यक्ति को पांच माह पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। वह मंगलवार दोपहर इज्जतनगर के अहलादपुर में रुपये मांगने पहुंचा था। उस समय आरोपी जुआ करा रहा था। रुपये न मिलने पर नितिन ने जुआ कराते उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाढ़ का अलर्ट: बरेली में उफनाई रामगंगा... बदायूं को जोड़ने वाले पुल का संपर्क मार्ग बहा; फसलें जलमग्न
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम आठ बजे वह अपनी पत्नी के गहने 25 हजार रुपये में गिरवी रखकर संजयनगर निवासी अपने दोस्त के घर होते हुए अपने घर जा रहा था। मुखिया जनरल स्टोर के पास आरोपी पहले से अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसने वीडियो डिलीट करने को कहा। नितिन के मना करने पर दबंगों ने हमला कर दिया, रुपये लूटकर फरार हो गए। पिटाई से युवक के सिर में चोट लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed