फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullies slapped an old man in front of the police station

Bareilly News: पुलिस चौकी के सामने दबंगई बुजुर्ग पर बरसाए थप्पड़

Sun, 18 May 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bullies slapped an old man in front of the police station
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शाहबाद चौकी के सामने सराफ की दुकान पर बैठे एक बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सराफ ने रंगदारी मांगने की रिपोर्ट कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

शाहबाद चौकी के सामने अरुण वर्मा की सराफ की दुकान है। अरुण ने प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को बताया कि कुछ दिन पहले शाहबाद निवासी सिद्धार्थ पांडेय उनकी दुकान पर आया और दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। दुकान पर बैठे वृद्ध अमित सक्सेना को बिना वजह पीटना शुरू कर दिया। उनको ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चौकी के सामने एक पुलिसकर्मी भी खड़ा है। इसके बावजूद सिद्धार्थ बेखौफ होकर वृद्ध को थप्पड़ मार रहा है। सिद्धार्थ सराफ के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों को भी परेशान करने लगा तो पिटाई वाला वीडियो वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेकर प्रेमनगर पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed