{"_id":"64c3b23ecbf84a2642073919","slug":"bullies-beat-the-woman-half-naked-in-bareilly-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबंगों ने महिला को अर्धनग्न कर पीटा, बचाने आए पति को पेड़ से बांधकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबंगों ने महिला को अर्धनग्न कर पीटा, बचाने आए पति को पेड़ से बांधकर की पिटाई
Fri, 28 Jul 2023 05:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:49 PM IST
सार
पीड़ित महिला से आरोपियों से रुपये उधार लिए थे। जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित महिला ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में उधार के रुपये वापस मांगने पर दबंगों ने महिला को अर्धनग्न कर पीटा। पत्नी को बचाने पहुंचे पति को दबंगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय की युवती ने हिंदू समुदाय के युवक के साथ प्रेम विवाह किया है। युवती ने गांव के गंगाधर को रुपये उधार दिए थे। महिला अपने रुपये मांगने गंगाधर के पास गई तो उसे गाली गलौच कर भगा दिया। कुछ देर बाद गांव के गंगाधर, मोती, जाबिर, साबिर, लक्ष्मण और विजय उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले गुफरान को फांसी की सजा, दो साल बाद आया फैसला
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ गाली गलौज की। उसे अर्धनग्न कर दिया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पत्नी को बचाने पहुंचे पति को दबंगों ने पेड़ से बांध दिया। महिला के शोर शराबा करने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना से पीड़ित दंपती दहशत में है।