फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bullet remained stuck in the head of an innocent child in Badaun for six days

जिसे समझा बजरी, वह निकली गोली: मासूम के सिर में छह दिन फंसी रही बुलेट, ऑपरेशन से निकाली; सब ढूंढ रहे ये सवाल

Thu, 07 Nov 2024 09:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 07 Nov 2024 09:08 PM IST
सार

बच्चे के सिर में धमाके के साथ कुछ लगा तो बच्चा जमीन पर गिर गया। सभी लोग पहले समझे थे कि दिवाली के चलते किसी ने पटाखा चलाया होगा जो आकर सिर पर लगा है। ऑपरेशन होने के बाद सभी लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन
Bullet remained stuck in the head of an innocent child in Badaun for six days
बच्चे के सिर में अज्ञात कारणों में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के दिन नाना के साथ घर आ रहे तीन साल के बच्चे के सिर में धमाके के साथ कुछ लगा तो बच्चा जमीन पर गिर गया। परिजनों ने समझा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है जो उसके सिर में आकर लगा होगा। परिवार के लोग बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए, जहां जांच में सिर में कुछ फंसे होने की बात डॉक्टर ने बताई।

विज्ञापन

परिवार के लोग गंभीर हालत में बच्चे को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने बच्चे के सिर का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे के सिर से .32 बोर की गोली निकली है। अब सवाल यह है कि बच्चे को गोली किसने मारी या फिर बच्चे के नाना को निशाना बनाया गया था। चौकी नवादा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा निवासी एजाज की गांव के ही दूसरे मोहल्ले में ससुराल है। उनका तीन साल का बेटा फाहद अपनी ननिहाल में था। दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को उसके नाना अरशद मियां उर्फ गड़्डू उसे घर पहुंचाने के लिए बाइक से आ रहे थे। पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बाइक खड़ी कर वह फोन से बात कर रहे थे कि अचानक एक धमाका हुआ।

विज्ञापन

उधर, बाइक की टंकी पर बैठा फहाद जमीन पर जा गिरा। सिर से खून बहने लगा। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर आ गए और बच्चे को निजी अस्पताल में ले गए। प्रथम उपचार के बाद उसके सिर का एक्सरे डॉक्टर ने कराया, जिसमें सिर में कुछ फंसा हुआ नजर आया। परिवार के लोग समझ रहे थे कि दिवाली के त्योहार पर किसी ने पटाखा छोड़ा है जो उसके आकर लग गया होगा, जिससे वह बाइक से जमीन पर गिर गया और उसके सिर में सड़क पर पड़ी बजरी घुस गई होगी।

बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसको बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने फहाद के सिर का ऑपरेशन बुधवार को किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर व परिजन सकते में आ गए। सिर में .32 बोर की गोली निकलने से होश उड़ गए। ऑपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, परिजनाें ने चौकी पुलिस को पूरी घटना के बारे में अवगत कराया है। अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मामला संज्ञान में आया है। तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिर में निकली गोली, अन्य कागजात व जांच रिपोर्ट मंगाई गई है। सिर में से गोली का निकलना असंभव है, लेकिन जब डॉक्टर कह रहे हैं तो जांच शुरू करा दी गई है। - सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी नवादा, थाना सिविल लाइन, बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed