फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bullet fired by groom during Tilak ceremony killed a villager In Lakhimpur kheri

UP: तिलक समारोह में होने वाले दूल्हे से चली गोली, गांव के शख्स की मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sun, 11 May 2025 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 May 2025 09:37 AM IST
विज्ञापन
bullet fired by groom during Tilak ceremony killed a villager In Lakhimpur kheri
मृतक के घर मौजूद भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ के जोधपुर गांव में शनिवार रात तिलक समारोह की दावत में शामिल होने आए गांव के ही एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार को जोधपुर गांव निवासी रामविलास के लड़के विश्वनाथ का तिलक था। बरीछा कार्यक्रम के बाद रात करीब 11 बजे तिलक की तैयारी चल रही थी। दावत खाने आए नाते रिश्तेदार और परिचित भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बताते हैं  कि इस बीच दूल्हे विश्वनाथ ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे आंगन में मौजूद गांव निवासी हरकरन सिंह (45) के गले में जा धंसी। इससे उसकी मौत हो गई। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र विकास की तहरीर पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अवध राज सेंगर ने बताया कि हर्ष फायरिंग में व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों पक्ष नशे में थे। आरोपी दूल्हा हिरासत है। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed