फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozers run on three illegal constructions in Fatehganj West area, two sealed

Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, दो निर्माण सील

Wed, 15 Oct 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on three illegal constructions in Fatehganj West area, two sealed
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों पर मंगलवार को बीडीए का बुलडोजर चला। वहीं, दो अवैध निर्माण सील किए गए। बीडीए के प्रवर्तन दल ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली में पप्पू के 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, शिवअवतार शर्मा के 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और इंद्रजीत के 6000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित करने के इरादों पर पानी फेर दिया। तीनों ने कॉलोनी के लिए कुछ सड़कें, साइट ऑफिस और अन्य निर्माण शुरू कराए थे। इन्हें प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कराया। इसके अलावा दौलतराम गुप्ता और राजेश सिंह की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाकर सील कर दिया। दोनों के मानचित्र स्वीकृत नहीं थे। यह जानकारी बीडीए की ओर से दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed