फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer will run on Down Town.. Notice issued

डाउन टाउन पर चलेगा बुलडोजर.. नोटिस जारी

Wed, 02 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on Down Town.. Notice issued
डाउन टाउन
अब बीडीए उपाध्यक्ष बोले- आवासीय भूमि का व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तन संभव नहीं
विज्ञापन

नोटिस पर न्यायिक प्रक्रिया पूरी होते ही की गिराया जाएगा बार
बरेली। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल का डाउन टाउन बार अब जल्द गिरेगा। बीडीए की ओर से बार गिराने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। बीडीए अफसरों का कहना है कि नोटिस की समयसीमा पूरी होते ही बार को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
करीब तीन साल पहले निर्माण शुरू होने के दौरान ही शराब कारोबारी मनोज जायसवाल का डाउन टाउन बार विवादों में आ गया था। मॉडल टाउन में आवासीय भवन के मानचित्र पर बनाए जा रहे इस बार को तत्कालीन बीडीए उपाध्यक्ष ने उसे सील करा दिया था मगर फौरन बाद ही कंपाउंडिंग की कुछ धनराशि जमा होने का हवाला देकर बार की सील खोल दी गई। इसके बाद बार का निर्माण पूरा होने के साथ वह चलना भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में बीडीए ने आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि बताकर इस बार को दोबारा सील कर दिया। मगर फिर दो दिन बाद ही 20 प्रतिशत कंपाउंडिंग शुल्क जमा होने की बात कहकर बीडीए अधिकारियों की सील खुलवा दी। कहा गया कि कंपाउंडिंग की बाकी रकम छह महीने में जमा की जाएगी। मगर इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब उसके ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाउन टाउन बार को सील किया गया था, उस समय कई कार्रवाई हुईं। डाउन टाउन की ओर से कंपाउंडिंग के लिए कुछ फीस जमा की गई तो उसे खुलवा दिया गया। अब जांच की गई तो सामने आया कि आवासीय भूमि का व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तन संभव नहीं है। इसके बाद डाउन टाउन को गिराने का नोटिस जारी कर दिया है जो फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया में है। जल्द ही बार को ध्वस्त कर दिया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed