फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer will roar on two illegal colonies of Rana too

Bareilly News: राना की दो अवैध कॉलोनियों पर भी गरजेगा बुलडोजर

Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will roar on two illegal colonies of Rana too
बरेली। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना की कुंडली खंगाल रही है। अब तक सौ फुटा रोड पर उसकी दो अवैध कॉलोनियां सामने आई हैं, जिन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। प्राधिकरण की ओर से इन अवैध कॉलोनियों को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। एक बार तो बुलडोजर चलाने की भी तैयारी कर ली थी, लेकिन आरोपी के रसूख और सत्ताधारी दल के नेताओं का साथ होने की वजह से कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर अधिकारी इन दोनों कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए कमर कस रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2022 में इन अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण का नोटिस भेजा गया था। तब कार्रवाई तो नहीं हो सकी, लेकिन प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। रसूख के नशे में चूर आरोपी ने शमन कराने की जहमत भी नहीं उठाई। अब पूरे मामले की जानकारी शासन को भेजी गई है। सूत्रों की माने तो शासन स्तर से कार्रवाई के निर्देश भी मिल चुके हैं। प्राधिकरण अंदरखाने इसकी तैयारी भी कर रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही अवैध कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर दहाड़ेगा। यदि पुलिस आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की के लिए कोर्ट जाती है तो बीडीए संयुक्त रूप से उसकी रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में सौंपेगा।
विज्ञापन

... तो सील किए गए भवनों का भी होगा ध्वस्तीकरण
बीडीए ने राजीव राना के सिटी स्टार होटल, उसके मददगार चांद मियां के सीके वैली, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के भाई रमेश मिश्रा के लक्ष्य रिसॉर्ट को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। तय समय में नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो प्राधिकरण की ओर से इन भवनों का भी ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। अधिकारी नोटिस का जवाब आने या फिर उसकी समय सीमा बीतने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी यादव की संपत्तियों पर आज हो सकती है कार्रवाई
राजीव राना गुट के आरोपी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसकी संपत्तियों की कुंडली तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि सोमवार को बीडीए उसकी संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।



वर्जन

अवैध निर्माण पर प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। गोलीकांड के नामजद आरोपियों और मुकदमे में सामने आ रहे नए आरोपियों की संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार की गई है। सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। - मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed