फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on illegal construction of former district panchayat member in bareilly

Bareilly News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Tue, 08 Oct 2024 10:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 10:21 AM IST
सार

बरेली में बीडीए टीम को बंधक बनाकर मारपीट करना पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भारी पड़ गया। बीडीए ने सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal construction of former district panchayat member in bareilly
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने बुलडोजर चलाया है। आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने चार अक्तूबर को बीडीए की टीम को बंधक बनाकर मारपीट व गालीगलौज की थी। इस प्रकरण में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बदायूं रोड पर अवैध निर्माण रोकने पहुंचे बीडीए के दो सुपरवाइजरों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह ने अपने बेटे व छह साथियों के साथ मिलकर बंधक बना लिया था। आरोप था कि कई बार अवैध निर्माण को रोकने का नोटिस भेजने के बाद भी नहीं रुका और आरोपी लगभग 50 बीघा जमीन पर लगातार निर्माण कराता रहा।

विज्ञापन

बंधक बनाकर की थी मारपीट 
बीते शुक्रवार को भी बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी बीडीए के सुपरवाइजर ओमप्रकाश अपने साथी बच्चन के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की। मामले में बलवा, सरकारी काम में बाधा और लोक सेवक को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। 

इस प्रकरण में सोमवार को बीडीए ने आरोपी राजकुमार के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया है। आरोपी एक हजार वर्ग मीटर की जमीन पर नौ मीटर ऊंची दीवार खड़ी कर चुका था। हालांकि आरोपी राजकुमार का कहना है कि वह कॉलोनाइजर नहीं व्यापारी है। वह अपने प्लॉट की दीवार का निर्माण करा रहा था। 

विज्ञापन

पहले भी दिया जा चुका था नोटिस
बीडीए ने राजकुमार सिंह अवैध निर्माण के खिलाफ 18 जून 2022 को भी नोटिस जारी किया था। सुनवाई के लिए 30 जून व सात सितंबर की तिथि नियत की गई थी। दोनों ही तारीखों पर आरोपी अनुपस्थित रहा। इसके बाद निर्माण को ध्वस्त कराने का आदेश बीडीए की ओर से दिया गया। इस पर सुपरवाइजर बच्चन वर्मा की ओर से रिपोर्ट लगाई गई है कि बार-बार जाने पर भी निर्माण स्थल पर राजकुमार सिंह नहीं मिला तो दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed