फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on eight illegal colonies being established in 106 bigha

Bareilly News: 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Wed, 13 Dec 2023 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on eight illegal colonies being established in 106 bigha
बरेली। भोजीपुरा में बरेली विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। किसी भी कॉलोनाइजर ने मानचित्र पास नहीं कराया था। बीडीए ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट खरीदने से पहले कागजों की जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन

बीडीए के सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता, एसके सिंह की टीम भोजीपुरा के गांव मझौआ पहुंची। यहां मुन्ने मंसूरी 10 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। प्लॉट चिह्नित कर लिए गए थे और बाउंड्रीवाल तैयार कर सड़क व कार्यालय का निर्माण कर लिया था। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसी तरह वंदना सक्सेना, 24 बीघा जमीन पर, आरिफ व लाल बहादुर गंगवार इसी गांव में दस बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। यहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। नैनीताल रोड पर एक मेडिकल कॉलेज के पास नरेंद्र पटेल और आसिफ व अशोक गोयल 40 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। यहां सड़क, बाउंड्रीवाल और कार्यालय को गिरा दिया गया। गांव घंघोरा घंघोरी में धर्मेंद्र कुमार सात बीघा जमीन व सचिन यादव मॉडल विलेज गांव पिपरिया में सात बीघा जमीन व अभयपुर में मौसम खां और अपर्णा भटनागर आठ बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed