Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer razes illegal internet cafe at Bareilly College.

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बने अवैध इंटरनेट कैफे पर चला बुलडोजर

Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer razes illegal internet cafe at Bareilly College.
बरेली। बरेली कॉलेज परिसर में वर्षों से चल रहे एक इंटरनेट कैफे को प्राचार्य ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई प्रवेश में अनियमितताओं और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद रविवार शाम की गई। सोमवार को जब विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे तो ध्वस्त कमरा देखकर हैरान रह गए।
विज्ञापन




महाविद्यालय से जुड़े लोगों ने बताया कि यह कैफे करीब 10 वर्षों से कॉलेज परिसर में संचालित था। यहां छात्र प्रिंटआउट लेने और परीक्षा व प्रवेश फॉर्म भरने का काम करते थे। हाल ही में कॉलेज में हुई प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेशार्थियों से अवैध वसूली के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

इसके बाद प्राचार्य ने कैफे संचालक को दो दिनों में कमरा खाली करने का आदेश दिया था। संचालक ने आदेश का पालन नहीं किया। नोटिस तक रिसीव नहीं किया। प्राचार्य ओपी राय ने बताया कि संचालक ने कमरे पर अवैध कब्जा कर रखा था। उनके पास कॉलेज द्वारा कमरा दिए जाने का कोई प्रमाण नहीं था। भविष्य में इस कमरे के कारण निकट भविष्य में विवाद की संभावनाओं को देखते हुए ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनैतिक गतिविधियों का अड्डा

प्राचार्य ओपी राय के अनुसार, पूर्व में इस कैफे के अंदर कई अनैतिक गतिविधियां हुई थीं। शिकायतें मिली थीं कि यह असामाजिक तत्वों और स्वयंभू छात्र नेताओं का अड्डा बन गया था। इन गंभीर आरोपों के बाद प्रबंध समिति से सलाह ली गई। इसके बाद कैफे को बुलडोजर से ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed