फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bull collided with Rajdhani Express, survived by overturning

बरेलीः डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकराया, पलटने से बची

Thu, 20 Feb 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bull collided with Rajdhani Express, survived by overturning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बिलपुर स्टेशन के पास तेज गति से जाती राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया। जबरदस्त टक्कर होने से सांड़ के अवशेष सिग्नल से टकरा गए, जिससे सिग्नल सिस्टम ठप हो गया। ड्राइवर ने ट्रेन रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेेक लिए तो कई लोग बर्थ से गिरकर मामूली रूप से चुटैल हो गए। इस दौरान चार घंटे तक अप लाइन की ट्रेनें कॉशन पर चलाई गईं।

विज्ञापन

सुबह 9:20 बजे बिलपुर रेलवे स्टेशन के अप आउटर सिग्नल के पास डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस लगभग सौ किलोमीटर की स्पीड से गुजर रही थी। जैसे ही ट्रेन आउटर सिग्नल के पास पहुंची उसी वक्त अचानक सड़क से दौड़ता सांड़ रेलवे लाइन पार करने लगा। इससे पहले ट्रेन का लोको पायलट कुछ कर पाता सांड़ इंजन से टकरा गया। स्पीड से गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे कई झटके खाने के बाद ट्रेन एक किलोमीटर दूर जाकर रुक गई। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में अनहोनी की आशंका के चलते हड़कंप मच गया। कुछ यात्री बर्थ से गिरकर मामूली रूप से चुटैल भी हो गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सांड़ के शरीर के अवशेष सीधे अप लाइन के सिग्नल से जाकर टकराए, जिससे स्टेशन की सिग्नल प्रणाली ठप हो गई। अचानक ट्रेन रुकने से इंजन में भी थोड़ी तकनीकी खामी आ गई, जो लोको पायलट ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुधारी और ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस दौरान अप लाइन पर आने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस और तीन मालगाड़ियों को कॉशन देकर गुजारा गया। टूटे सिग्नल की मरम्मत चार घंटे में की गई। उसके बाद ही ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। गौरतलब है कि मंगलवार को हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास नीलगायों के झुंड से टकराने से मालगाड़ी टकराकर पलटने से बची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed