फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   building collapsed in Bareilly people ran away to save their lives

Bareilly News: बाजार में 117 वर्ष पुरानी दुकानें भरभराकर गिरीं, जान बचाकर भागे लोग, टला बड़ा हादसा

Sat, 05 Apr 2025 09:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 09:41 PM IST
सार

मनिहार वाली गली में शनिवार शाम को पुरानी दुकानें भरभराकर गिर गई। दुकानों के पास में खड़ी बाइक और दो ठेले मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
building collapsed in Bareilly people ran away to save their lives
पुरानी और जर्जर थीं दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कुतुबखाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 117 वर्ष पुरानी दुकानें भरभराकर गिर गईं। लोगों ने भागकर जान बचाई। एक बाइक और दो ठेले मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो जाता। मलबे से निकली ईंटों पर वर्ष 1908 लिखा है। इस लिहाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये दुकानें करीब 117 साल पहले बनी होंगी। 
विज्ञापन


मनिहारन गली के पास शाहबाद निवासी सईद की जनरल मर्चेंट की दुकानें हैं। देर शाम सईद अपनी दुकान बंद कर रहे थे। तभी दो-तीन ईंटें गिरीं। यह देखकर आसपास खड़े लोगों ने वहां से भागना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में तीन दुकानें और दो गोदाम धराशायी हो गए। वहां मौजूद लोगों को दुकान के बाहर खड़े ठेले और बाइकों को हटाने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन


पलभर में धराशायी हो गईं दुकानें
सईद की दुकान के सामने रहने वाले सुशील चाय लेने पास की दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान ईंटें गिरने लगीं तो उन्होंने आवाज लगाकर सईद को दुकान से दूर हटने के लिए कहा और खुद भी तेजी से वहां से भागे। वह कुछ ही दूर जा पाए थे कि दुकानें धराशायी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक युवक उधर से पैदल निकल रहा था। वह बचने के लिए वहां से भागा तो पास में खड़ी बाइक में फंसकर गिर गया। गनीमत रही कि उसके ऊपर मलबा नहीं गिरा। हालांकि, इस दौरान वह मामूली जख्मी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed