{"_id":"65f37c6af373f7e5dd00bd74","slug":"building-a-road-by-pouring-soil-over-stones-aonla-news-c-183-1-sbly1007-102735-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्थर के ऊपर मिट्टी डालकर बना रहे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्थर के ऊपर मिट्टी डालकर बना रहे सड़क
Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। अतरछेड़ी से मलगांव- सेंधा होकर इफको फैक्टरी के लिए जाने वाली सड़क के निर्माण में बजरफुट की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को मौके पर भेजा। उन्होंने ठेकेदार से नाराजगी जताते हुए मानक के हिसाब से निर्माण कराने की हिदायत दी है।
अतरछेड़ी-सेंधा मार्ग की लंबाई करीब सात किलोमीटर है। इस मार्ग का कुछ हिस्सा पहले ही बन चुका है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक में आने वाले इस मार्ग के बेहद जर्जर हो चुके हिस्से की मरम्मत का कार्य इन दिनों चल रहा है। 2.200 किमी लंबे भाग की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिलने के बाद करीब 200 मीटर हिस्से में सीसी सड़क बिछाई गई है।
दो किलोमीटर हिस्से में पत्थर डालकर सड़क बनाई जानी है। अतरछेड़ी-मलगांव के बीच डाले गए पत्थर के ऊपर बजरफुट के बजाय ठेकेदार ने मिट्टी डलवा दी। मिट्टी के ऊपर ही डामर बिछाने की तैयारी थी। इससे पहले ही स्थानीय लोगों ने फोटो-वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल अवर अभियंता शिवरतन को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
अवर अभियंता ने पत्थर के ऊपर मिट्टी के ढेर देख नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को मिट्टी हटवाकर बजरफुट डलवाने के निर्देश दिए। बताया कि एक कर्मचारी को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। गुणवत्ता से समझौता नही किया जाएगा।