फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budget bottleneck ends, hospital will be transferred soon

बजट का अड़ंगा खत्म, जल्द हस्तांतरित होगा अस्पताल

Sun, 27 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Budget bottleneck ends, hospital will be transferred soon
300 बेड हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हस्तांतरण के लिए राजकीय निर्माण निगम ने की पैमाइश
विज्ञापन

मरीजों की सहूलियत के लिए शुरू होगा लिफ्ट का निर्माण

बरेली। अगस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सौ बेड अस्पताल को कोविड के लिए समर्पित चिकित्सालय बनाने के साथ ही हस्तांतरण करने के निर्देश दिए थे। मगर इसे कोविड चिकित्सालय बनाने में ही करीब महीना भर लग गया और फिर हस्तांतरण की प्रक्रिया में बजट का पेंच फंस गया। बीते दिनों बजट मंजूर हुआ तो शनिवार से राजकीय निर्माण निगम ने अस्पताल हस्तांतरण के लिए पैमाइश शुरू कर दी है।
सपा सरकार में 300 बेड अस्पताल निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद करीब 45 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। निर्माण कार्य शुरू हुआ तो इसमें अन्य कई सुविधाओं के बाबत बजट की मांग बढ़ती गई। अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तीन सौ बेड अस्पताल के निर्माण पर व्यय हो चुका है। बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई तो उसमें राजकीय निर्माण निगम के अफसरों ने बजट का पेंच फंसा दिया। बताया कि निर्माण कार्य के लिए मिले बजट से करीब चार करोड़ ज्यादा रुपये खर्च हो चुके हैं और कुछ निर्माण अभी भी बाकी है। इसमें लिफ्ट निर्माण समेत कुछ छोटे कार्य शामिल हैं। इसके लिए करीब आठ करोड़ रुपये के बजट की मांग हुई थी। डीएम ने सीएमओ को संबंधित बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा था, जिस पर पिछले सप्ताह बजट मंजूर हो गया तो सीएमओ ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। इसकी शुरुआत लिफ्ट लगाने से होगी। अफसरों के मुताबिक, नक्शे के तहत निर्माण पूरा होने पर क्वालिटी मैनेजमेंट टीम निरीक्षण करेगी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने निर्माण निगम की टीम समेत अस्पताल का मुआयना कर पैमाइश की है।
विज्ञापन

पेइंग वार्ड में मिला संक्रमित, दो दिन रहेगा बंद

बरेली। जिला अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से बीमार एक बुजुर्ग कोविड जांच में संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर जांच में बुजुर्ग के संक्रमित मिलने से इमरजेंसी और पेइंग वार्ड में भर्ती अन्य मरीज और स्टाफ में खलबली मच गई। आनन-फानन में बुजुर्ग को भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती करने के लिए रेफर कर दिया। पेइंग वार्ड को सैनिटाइज कराया गया। 48 घंटे बाद अब सोमवार को वार्ड खोला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed